कौशाम्बी, नवम्बर 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। गंगा के उजिहिनी खालसा घाट में शुक्रवार को विश्व मत्स्य दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी से पहले उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लिमिटेड की त्रिवेणी हेचरी से दो लाख 35 हजार भारतीय मेजर कार्प रोहू, कतला और नैन प्रजाति की मछली बीज को गंगा में छोड़ा गया। रीवर रैचिंग का कार्य खण्ड विकास अधिकारी मूरतगंज गिरजेश प्रसाद एवं जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी विजय कुमार निषाद द्वारा किया गया। जिला मत्स्य अधिकारी पीके शुक्ला द्वारा गोष्ठी में उपस्थित मत्स्य पालकों, मछुआ समुदाय के व्यक्तियों एवं अन्य जनमानस को मत्स्य विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों में मत्स्य संरक्षण के साथ-साथ मत्स्य पालन को बढ़ावा देना तथा मत्स्य विभाग में संचालित समस्त योजनाओं को जनमानस तक आम आदमी तक पहुं...