बेगुसराय, जुलाई 19 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही भारी वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र का दियारा क्षेत्र करीब-क़रीब पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। दियारा क्षेत्र के गांव टापू में तब्दील हो गये हैं। ज्यादातर गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। दियारा क्षेत्र की सड़कों पर भी गंगा नदी की बाढ़ का पानी बह रहा है। गांव की गलियों में भी नदी का पानी भर गया है। गंगा नदी का पानी फैलने से अब नाव ही आवागमन का एकमात्र साधन रह गयी है। इससे दियारा वासियों की परेशानी बढ़ गयी है। दियारावासी संभावित बाढ़ को देखते हुए अपनी कीमती सामानों, खाद्यान्न व आवश्यक चीजों को सुरक्षित करने में जुट गये हैं। संभावित बाढ़ को देखते हुए पशुपालक मवेशियों के लिए सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जुट गये हैं। सलेमाबाद दियारावासियों के अनुसार ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.