बदायूं, सितम्बर 9 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के गिरावट शुरू हो गई है।24 घंटे के भीतर गंगा नदी के जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है,लेकिन जिले के 36 गांव अभी तक बाढ़ की चपेट हैं। बाढ़ के चलते उसहैत क्षेत्र के जटा, प्रेमी नगला, अहमदनगर बछौरा, असमया रफतपुर, जसवंत नगला समेत 19 गांव में अभी तक बाढ़ है, लेकिन अब पानी कम होना शुरू हो गया है। इधर रामगंगा नदी में उफान आने के बाढ़ हजरतपुर क्षेत्र में आई बाढ़ कम होने लगी है। गढ़िया रंगीन हजरतपुर जाने वाले मार्ग के ऊपर से भी पानी कुछ कम हुआ है। तीन चार दिन में रास्ता खुल जाएगा।सहसवान के नगला जामुनी के समीप कटान थम गया है।बांध खतरे से बाहर है।बाढ़ खंड एक्सईएन उमेश चंद्रा ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में कमी आ रही है।गंगा नदी में जलस्तर ख़तरे के निशान से त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.