बदायूं, जून 18 -- बदायूं, संवाददाता। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद गिरावट आयी है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार के लिए जलस्तर में 27 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। इधर बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहाड़ों पर बारिश के बाद नरौरा, हरिद्वार, बिजनौर से गंगा नदी में बढ़ाकर पानी डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद जलस्तर में वृद्धि हुयी, लेकिन मंगलवार से गिरावट शुरू हो गयी। वर्तमान में गेज के अनुसार नदी का जलस्तर 160.36 मीटर बना हुआ है, एक दिन पहले का गेज 160.63 मीटर था। फिलहाल कहीं पर बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। ईसमपुर, नगला अजमेरी, गंगा महावा, चंदनपुर हुसैनपुर, जोरी नगला, उसहैत, उसावां बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं। बाढ़ सीजन शुरू होने के बाद बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा निगरानी बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.