बेगुसराय, अगस्त 14 -- मटिहानी । गंगा नदी के जलस्तर में उतार जारी है। गुरुवार को गंगा नदी के जल स्तर में गिरावट हो रही थी। इससे धीरे-धीरे सड़क से बाढ़ क्षेत्र में पानी निकलना शुरू हुआ है। सिंहमा पंचायत के मुखिया बमबम सिंह पंसस नीरज कुमार ने बताया कि एक से डेढ़ हाथ पानी कम हुआ है। हालांकि अभी भी कई घरों में बाढ़ का पानी जमा है। लोग छतों पर शरण लिए हुए हैं। मटिहानी प्रखंड के रामदीरी एक, दो, तीन व चार, सिंहमा, खोरमपुर, बलहपुर एक व दो, गोरगामा पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। जबकि मटिहानी एक व दो के एक वार्ड भी बाढ़ से प्रभावित हैं। इससे प्रखंड क्षेत्र के आधे भू भाग का फसल बर्बाद हो चुका है। इससे लोगों को चिंता शता रही है। पशुपालकों की हो रही है फजीहत दियारा क्षेत्र में चारों तरफ बाढ़ के पानी से डूबे रहने के कारण मवेशी पालकों को परेशानी बढ़ गई है। ...