हापुड़, फरवरी 21 -- गंगा नगरी में पीछे से बहकर आए नील गाय के शव को देखकर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। शव से उठने वाली बदबू से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। नगर पालिका की टीम के कर्मचारी चीनीपाल सिंह,घनश्याम,राजीव और अजीत ने शव को गंगा से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर दबा दिया है। शनिवार की दोपहर को गंगा के आरती स्थल के निकट कुछ श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए नील गाय के शव को देख वह गंगा से बाहर आ गए। मामले की जानकारी नगर पालिका की टीम को दी गई। इस दौरान शव से उठने वाली बदबू से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। सूचना पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गंगा से नील गाय के शव को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर दबा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.