पटना, जनवरी 22 -- दीघा टीओपी जेपी सेतु पुलिस ने गंगा दियारा इलाके में छापेमारी कर देसी शराब की एक बहुत बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस को मौके से 15 जूट के बोरे और 12 प्लास्टिक के बोरे मिले हैं। हर बोरे में करीब 50-50 लीटर शराब भरी हुई थी। कुल मिलाकर पुलिस ने 1325 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस प्रभारी सद्दाम हुसैन ने बताया कि शराब तस्कर दियारा इलाके से नाव के जरिए शराब लाते हैं और फिर इसे पटना शहर में चोरी-छिपे सप्लाई करते हैं। एक महीने में 5000 लीटर से ज्यादा जब्ती पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। पिछले एक महीने के अंदर ही पुलिस गंगा नदी से 5000 लीटर से ज्यादा शराब बरामद कर चुकी है। गुरुवार को पकड़ी गई शराब को तस्करों ने नदी किनारे छिपाकर रखा था, जिसे अब दीघा थाने को सौंप दिया गया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से शराब...