धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद। गया स्टेशन पर मेगा ब्लॉक के कारण बंधुआ स्टेशन पर गंगा दामोदर और पूर्णिया कोर्ट- हटिया एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव दिया गया है। रेलवे की ओर से बताया गया कि धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस आठ फरवरी से बंधुआ स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी जबकि सात फरवरी से पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का भी दो मिनट का अस्थायी ठहराव बन्धुआ स्टेशन पर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...