रामगढ़, जून 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। देवनद दामोदर महोत्सव रामगढ़ के बैनरतले गुरुवार की शाम को दामोदर नद के तट पर गंगा दशहरा के पावन अवसर पर देवनद पूजा और गंगा आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दामोदर नद को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। देवनद दामोदर पूजन कार्यक्रम में मुख्य पुरोहित आचार्य जितेंद्र पांडे और मुख्य यजमान गोविंद मेवाड़, डॉ संजय प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से देवनद पूजन किया। वैदिक परंपरा और मंत्र उच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान के तहत श्री गणेश पूजन, नवग्रह पूजन समेत अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया गया। इसके बाद गंगा नदी पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। देवनद दामोदर पूजन के उपरांत गंगा आरती में मुख्य रूप से बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। सभी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर गंगा आरती की। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.