मथुरा, जून 5 -- गंगा महारानी के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर गुरुवार को यहां यमुना के घाटों पर महास्नान के लिए यमुना में 2150 क्यूसेक अतिरिक्त जल का प्रवाह छोड़ दिया गया है। यह जल हिंडन, हरनौल व ओखला से यमुना में छोड़ा गया है, जिसमें 850 क्यूसेक गंगाजल भी है। यानि की श्रद्धालुओं में यमुना और गंगा में एक साथ डुबकी लगाने का सौभाग्य मिल सकेगा। यमुना घाटों पर नगर निगम ने महास्नान के व्यापक इंतजाम किए हैं। बताते चलें कि गंगा दशहरा पर स्वामी घाट से लेकर बंगाली घाट तक यमुना के दोनों ओर बड़ी संख्या में स्नान करते हैं। इसे देखते हुए पिछले एक सप्ताह से नगर निगम यमुना की तली में जमी गाद को हटाने और घाटों की सफाई व रंगाई-पुताई कराने में जुटा हुआ था। सफाई के बाद अब गंगा दशहरा पर महास्नान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इससे पूर्व हिंडन से 700, हरनौल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.