मुरादाबाद, जून 5 -- मुरादाबाद। गुरुवार को गंगा दशहरा पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई। दिल्ली हाईवे पर गागन पुल पर लगे जाम के चलते रोडवेज बसों को डायवर्ट कर दिया गया। बसों को दिल्ली से रामपुर जीरो प्वाइंट व एमडीए होकर चलाया गया। गाजियाबाद से आने वाली रोडवेज बसों में सवार यात्रियों को गागन पर ही उतरना पड़ा। ये बसें बाईपास होते हुए वापस चली गईं। गंगा दशहरा पर दिल्ली हाईवे पर ब्रजघाट व गागन समेत अन्य गंगा व रामगंगा के घाटों पर मेला लगा। सुबह के बाद इन घाटों पर भीड़ उमड़ आई तो दिल्ली रूट पर जाम लग गया। जाम की सूचना यातायात पुलिस व सिविल पुलिस मौके पर पहुंच गई। महानगर के नजदीक गागन नदी के पुल पर जाम के कारण दिल्ली,मेरठ से आ रही बसें भी फंस गईं। यातायात प्रभारी अनुराधा सिंघल व अन्य टीएसआई आदि ने जाम खुलवाने के लिए बसों को रुकवा दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.