रुद्रप्रयाग, जून 5 -- गंगा दशहरा के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम में गंगा दशहरा भव्य तरीके से मनाया गया। पंच गंगा संगम पर विधि विधान से गंगा का पूजन भी किया गया। इसके बाद मां गंगा की आरती की गई। गंगा मां से सभी ने खुश समृद्धि की प्रार्थना की। केदार सभा द्वारा केदारनाथ धाम में गंगा घाट पर पंच गंगा संगम का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी गंगा घाट पर हुई पूजा में मुख्य यजमान रहे। उन्होंने मां गंगा से विश्व के कल्याण केदारनाथ में निवास करने वाले सभी लोगों व तीर्थयात्रियों की सुख शांति की कामना की। केदारनाथ में रहने वाले सभी तीर्थ पुरोहित सुबह गंगा घाट पर एकत्रित हुए। इसके बाद पूजा अर्चना की गई जबकि गंगा आरती के साथ कार्यक्रम संपंन हुआ। इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.