चंदौली, जून 5 -- चहनियां। गंगा दशहरा के पर्व पर गुरुवार को आस्थावानों ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर आस्था की डुबकी लगायी। जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों और बिहार के लोगों ने गंगा में स्नान ध्यान किया। इसके बाद मंदिरों में दर्शन पूजन कर दान-पुण्य किया। वहीं, जिले के पड़ाव, धानापुर, भूपौली, कैलावर सहित अन्य ग्रामीण घाटों पर लोगों ने स्नान किया। इस दौरान काफी संख्या में स्नानार्थियों की भीड़ रही। बलुआ घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, गंगा सेवा समिति के लोग व गोताखोर लगे रहे। बलुआघाट पर स्नान दान का सिलसिला भोर से ही चालू रहा। महात्म्य की दृष्टि से गंगा दशहरा का बहुत बड़ा महत्व है। पुराणों के अनुसार मां गंगा इसी दिन पृथ्वी पर अवतरित हुईं थी। राजा भगीरथ की कठोर तपस्या के बाद गंगा का अवतरण धरती पर हुआ। इसलिए यह महापुण्यकारी पर्व माना जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.