आगरा, जून 2 -- जनपद में सोरों की हरिपदी समेत लहरा व कादरगंज घाटों पर गंगा दशहरा के स्नान पर्व पर पांच जून को लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचेंगे। पुलिस प्रशासन ने गंगा दशहरा के स्नान पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरिपदी व अन्य गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सोरों पुलिस ने तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक कर गंगा दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुझाव मांगे हैं। रविवार को सोरों के कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि गंगा दशहरा स्नान पांच जून को हैं। सोरों की हरिपदी व लहरा घाट पर राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत आस-पास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाजनक तरीके से स्नान करने के लिए नगर के पुरोहितों व समाज सेवियों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे हैं। हरिपदी गंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.