मथुरा, मई 23 -- श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से मिला और 5 जून को होने वाले गंगा दशहरा की व्यवस्थाओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि 5 जून से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि 22 मई को 4:00 बजे गंगा दशहरा की व्यवस्थाओं के संबंध में एक आवश्यक बैठक की जा रही है इसमें परिषद का प्रतिनिधि भी उपस्थित होगा। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी एल्पाइन, संजय चतुर्वेदी मंत्री, नीरज चतुर्वेदी मंत्री, संजीव चतुर्वेदी एडवोकेट, गोपाल चतुर्वेदी एडवोकेट आदि यमुना भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.