एटा, फरवरी 13 -- मोहल्ला गंगा दरवाजा में शुक्रवार को बिजली आने पर अचानक से इन्वर्टर में तेज धमाके साथ आग लगने से घरेलू सामान जल गया। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिसे लेकर लोगों में रोष है। थाना अलीगंज के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी गीता पत्नी रामसेवक ने बताया कि शुक्रवार को घर के अंदर थी। बताया जा रहा है कि अचानक बिजली आई। लाइट आते ही उनके घर में लगे इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट के साथ तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे कपड़े, बिस्तर, इन्वर्टर , बैटरी सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.