वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत शुक्रवार को अहिल्याबाई घाट पर उनकी पूजा की गई। भाजपा के महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी के नेतृत्व में महारानी की तस्वीर लेकर वेदपाठी बटुकों के स्वस्तिवाचन के बीच मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। सनातन धर्म के उत्थान में अहिल्याबाई के योगदान का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में अहिल्याबाई घाट पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर डॉ. गीता शास्त्री, दिलीप साहनी, नरसिंह बाबा, सारिका गुप्ता, शंकर साहनी, श्यामाश्रय मौर्या, मदनमोहन दुबे, कनकलता मिश्रा, सीमा वर्मा, रमेश तिवारी, अरुण सिंह, सरिता विश्वकर्मा, उमंग अग्रवाल, भरत तिवारी, अजय वर्मा, संजय गुप्ता, अवनीश दुबे, कामेश्वर स...