कन्नौज, फरवरी 6 -- गुरसहायगंज l कोतवाली क्षेत्र में अंधविश्वास और झाड़-फूंक का खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां तंत्र-मंत्र के नाम पर एक युवक की जान चली गई। गंगा में जबरन डुबकी दिलाकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरंगपुर निवासी 24 वर्षीय रविंद्र कुमार कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुमटिया निवासी हरिश्चंद्र और राम सिंह ने बीमारी ठीक करने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा दिया और परिजनों को गुमराह कर दोनों युवक को चार फरवरी की शाम अलीपुर गांव के सामने गंगा तट पर ले गए। परिजनों के मुताबिक, वहां आरोपितों ने पहले रविंद्र के साथ मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.