वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय जलमार्ग-1 के गंगा तटीय जनपदों में जल परिवहन को बढ़ावा देने और सतत निगरानी के लिए जल परिवहन समिति गठित की जाएगी। इसके नेतृत्व में जेटी निर्माण, क्रूज संचालन और नाव संचालन की व्यवस्था की जाएगी। समिति में प्राधिकरण, जिला प्रशासन, परिवहन, स्थानीय निकाय के अधिकारी और नाविक शामिल होंगे। इस दिशा में उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री की ड्रीम परियोजना 'अर्थगंगा' में तेजी लाने के लिए भारत सरकार राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (एनडब्ल्यू-1) पर तटीय जनपदों को जोड़ रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में भी अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किया गया है। प्राधिकरण जलमार्ग पर क्रूज संचालन और माल ढुलाई के लिए जेटी और कार्गो सेंटर निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर र...