बलिया, अगस्त 9 -- बलिया, संवाददाता। जिले में बहने वाली दो नदियों गंगा और टोंस में घटाव होने लगा, जबकि सरयू का पानी तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसके चलते नदी के किनारे बसे गांवों की आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर लोगों में दहशत है। गुरुवार की देर शाम बाढ़ के पानी में डूबकर वृद्ध की मौत हो गयी। उसका शव शुक्रवार की सुबह पानी में उतराया मिला। बाढ़ के पानी से घिरे गांवों के साथ ही शहर के पांच वार्डो तथा दो गांवों के हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार गायघाट गेज पर शुक्रवार की शाम चार पर गंगा का जलस्तर 59.880 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां पर नदी के पानी में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच करीब तीन सेमी का घटाव दर्ज किया गया है। वैसे नदी वहां पर खतरा बिंदु 57.615 मी. से लगभग 2.27 मी. उपर...