फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। पांचालघाट पर शनिवार को गंगा जल भरने के लिए आस्था का जनैसलाब उमड़ा। गंगा जल भरकर कांवरिए शिवालयों के लिए बम बम भोले का उद्घोष करते हुए निकले। हर तरफ धार्मिक छटा बिखरी रही। एटा, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, कन्नौज, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई के कांवरिए बड़ी संख्या में शुक्रवार की रात से ही गंगा जल भरने के लिए पांचालघाट पर पहुंचे। भोर में गंगा जल भरकर कांवरिए अपने अपने क्षेत्र के शिवालयों के लिए रवाना हुए। नाचते गाते कांवरिए बम बम भोले का उद्घोष करते हुए चले। डीजे की धुन पर युवा कांवरिए खूब थिरके। पैरों मे घुंघरू बांधकर कांवरिए चले। कई कांवरियों के जत्थे के साथ भगवान शिव के स्वरूप की झांकी भी थी। जो भक्तों का उत्साह बढ़ा रही थी। पांचालघाट पर गंगा नदी का पानी काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में सुरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.