मुंगेर, मार्च 31 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। रविवार को ईद की पूर्व संघ्या पर शहर के तोपखाना बाजार स्थित जामा मस्जिद के समीप भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. अजफर शमशी के आवास पर दावत-ए-इप्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जामा मस्जिद से आजान की आवाज आते ही शाम 6:00 बजे से इप्तार पार्टी शुरू हुई, जहां बड़ी संख्या में शहर के कई रोजेदार सहित बुद्धीजीवी एवं गणमान्य उपस्थित हुए। इस मौके पर अलग-अलग समुदाय के लोगों ने गंगा जमुना तहजीब का पैगाम देते हुए एक साथ बैठकर इफ्तार किया। इफ्तार से पूर्व वहां मौजूद सभी लोगों ने मुल्क की शांति, आपसी सौहार्द, अमन व चैन की दुआ मांगी। रविवार को ईद का चांद देखने के बाद सोमवार की सुबह ईद की नमाज अदा की जायेगी। जिसको लेकर रोजेदार सहित मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हर्ष का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.