भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर। गंगा घाट विकास समिति एवं मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बरारी स्थित समिति कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवीन कुमार सिंह कुशवाहा एवं मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित ने अपने सहयोगियों के साथ नगर विधायक रोहित पांडे का स्वागत मंजूषा पेंटिंग, अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक से स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित शहर के निर्माण की दिशा में ठोस पहल करने की अपील की गई। मौके पर पूर्व पार्षद खुशबू कुमारी, सुमना, काशी कांत सिंह, मनोज कुमार सिंह, नीतिश सिंह, पीके मिश्रा, बबीता देवी, डेजी सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.