भदोही, जनवरी 14 -- सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के इटहरा गंगा घाट पर मकर सक्रांति पर्व को देखते हुए बाबा गंगेश्वर नाथ धाम पर स्नानार्थियों की सुविधा को चेंजिंग रूम बनाया गया है। इसमें गंगा स्नान करने आए स्नानार्थियों को वस्त्र बदलने में काफी राहत मिलेगी। गंगा घाट पर ग्रामीणों के सहयोग से यहां एक नया चेंजिंग रूम बनकर तैयार हो गया है, जो श्रद्धालुओं को राहत देगी। चेंजिंग रूम को बनाने में दीपक सिंह, राहुल सिंह, निखिल, अरविंद, महेंद्र, अंजेश और अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन लोगों ने अपनी मेहनत और सहयोग से इस चेंजिंग रूम को आकार दिया है, जो अब श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...