कन्नौज, फरवरी 18 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में महांदेवी गंगा घाट पर बुधवार की सुबह चोरों ने एक बाइक पार कर दी। बाइक गायब देख पीड़ित के होश उड़ गये। उसने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव बस्ता निवासी रूपेश कुमार बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर अन्तिम संस्कार में शामिल होने महांदेवी गंगा घाट पर गया था। जहां घाट के किनारे बाइक खड़ी करके रूपेश कुमार गंगा तट पर चला गया। इस दौरान चोरों ने उसकी बाइक को निशाना बना दिया। कुछ देर बाद जब वह घाट पर पहुंचा तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...