मिर्जापुर, जनवरी 15 -- विंध्याचल। माघ मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर और गंगा घाटों पर स्नान करने आए तीर्थ यात्रियों के साथ चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन घाट पर मोबाइल, कपड़ा व नगदी चोरी की घटना बढ़ गई है। जिस पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी तीर्थ यात्री राजेंद्र भीमानंद अपने परिवार के साथ बुधवार मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने आए थे। दर्शन पूजन के पूर्व वें गंगा घाट पर स्नान करने चले गए। उसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। वहीं गोरखपुर से आए तीर्थ यात्री को थाने से ही वापस लौटा दिया गया। जिससे तीर्थ यात्री में आक्रोश व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार माघ मेले के दौरान गंगा घाट, मंदिर पर स्थानीय चोर सक्रिय...