गाजीपुर, फरवरी 22 -- जमानियां के ग्राम बडेसर स्थित गंगा घाट पर रविवार को संत निरंकारी मंडल दिल्ली के निर्देशानुसार विशाल सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रांच दिलदारनगर, नगसर, राधोपुर और साध संगत जमानियां के सैकड़ों सत्संगी और स्वयंसेवक शामिल हुए। सत्संगियों ने घाट के विभिन्न हिस्सों से कचरा हटाकर उसे स्वच्छ और सुंदर बनाया और समाज में स्वच्छता का संदेश दिया। साध संगत प्रबंधक कृष्णानंद साहनी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की सफाई प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और अनुपयोगी वस्तुएं डस्टबिन में डालनी चाहिए। अभियान में विनोद, दिनेश, गोरख नाथ, रामबिलास, विजय, हरिहर, रामजी, सुभाष, गुलाब और अरविन्द सहित अन्य सत्संग कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...