खगडि़या, फरवरी 13 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब कांवरिया संघ सुखासन, चकला (मधेपुरा) के तक़रीबन तीन सौ से अधिक श्रद्धालु अगुवानी गंगा घाट से जल भरकर 55 फीट भव्य कांवर के साथ सिंहेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। बोल बम के गगनभेदी नारों से पूरा प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इधर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पवित्र गंगाजल भरा और 16 फरवरी को सिंहेश्वर धाम में जलाभिषेक करने का संकल्प लिया। चार दिवसीय इस कठिन पैदल यात्रा में अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्वितीय संगम देखने को मिल रहे थे। वही 55 फीट लंबी कांवर व श्रद्धालुओं का गेरुआ वस्त्र आकर्षण का केंद्र बना हुआ था क संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र महतो, गंगा प्रसाद आदि ने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.