चंदौली, सितम्बर 13 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में गंगा का जलस्तर गुरुवार को घटना शुरू हो गया। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अब भी बाढ़ का पानी चेतावनी बिंदु से 40 सेमी उपर बह रहा है। जिससे गंगा किनारे के लोगों का संकट कम नहीं हुआ है। वहीं बलुआघाट सहित अन्य घाटों पर पानी उतरने से कीचड़ और गंदगी फैल गई है। जिससे स्नानार्थियों और पिंडदान करने वालों को दिक्कत हो रही है। शुक्रवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 70.64 मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी बिंदु से 40 सेमी उपर बह रहा है। जबकि चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से गंगा घट रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का पानी काफी धीमी गति से कम हो रहा है। इससे तटवर्ती इलाकों के जिन निचले इलाके में पानी भरा है वहां अब भी जलभराव की स्थिति है। गंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.