बलिया, जनवरी 2 -- बलिया, संवाददाता। गंगा के घाटों की नीलामी के विरोध में मछुआरा समाज ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट परिसर में हनुमान चालीसा पढ़ा। महिलाओं ने मां गंगा को समर्पित गीत गाया। मछुआरों ने भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग दो दशक पहले सपा सरकार में भी गंगा घाटों की नीलामी की गई थी। तब इसका विरोध कर नीलामी को खत्म कराया गया था। आज फिर मां गंगा की नीलामी कर मछुआरों की रोजी-रोटी छीनने का प्रयास हो रहा है। इनके पास न खेत है और न रोजगार का अन्य साधन। गंगा से मछली पकड़कर बाजार में बेचने के अपने परम्परागत कार्य से ही यह अपनी जीविका चलाते हैं। आरोप लगाया कि कई बार मछुआरों ने अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन इनकी पीड़ा नहीं सुनी जा रही है। कहा कि जिन ...