मिर्जापुर, अक्टूबर 28 -- मिर्जापुर। डाला छठ ही नहीं अन्य अवसरों पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को अब गंगा घाटों पर दुर्व्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर नगर पालिका ने नगर के फतहां गंगा घाट समेत दर्जनभर घाटों की साफ-सफाई कराने के बाद फूल-माला अर्पण कलश रखवा दिया गया। घाटों पर उचित प्रकाश के लिए लाइट भी लगवा दिया गया है। वहीं, श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान से रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी करा दी गई है, जिससे कहीं भी श्रद्धालु स्नान के लिए गहरे पानी में न जा सके। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर गंगा घाटों की दुर्व्यवस्था और छठ व्रत करने वाली महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। उनका कहना था कि गंदगी और प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से छठ व्रत करने वाली महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.