प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए गंगा-गोमती एक्सप्रेस (14215/16) और प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (14209/10) में एसी चेयर कार कोच जोड़े जा रहे हैं। गंगा-गोमती एक्सप्रेस प्रयागराज संगम से सुबह 5:40 बजे प्रस्थान करती है और सुबह 10 बजे लखनऊ पहुंचती है। वापसी में लखनऊ से शाम 5:50 बजे चलकर रात 10:15 बजे प्रयागराज संगम पहुंचती है। वहीं प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी प्रयागराज संगम स्टेशन से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर शाम 7:50 बजे लखनऊ पहुंचती है। वापसी में, यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 7:30 बजे चलकर दोपहर 12 बजे प्रयागराज संगम पहुंचती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.