कौशाम्बी, मार्च 24 -- शीतलाधाम कड़ा स्थित कुबरी गंगा घाट पर रविवार की शाम पर्यटन विभाग प्रयागराज की टीम पहुंची। टीम ने गंगा किनारे आरती स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार किया। माना जा रहा है कि रिपोर्ट पर्यटन विभाग पहुंचते ही आगामी वित्तीय वर्ष में गंगा घाट पर आरती स्थल का निर्माण करा दिया जाएगा। शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन-पूजन करने आते हैं। धाम आए भक्त मां के दर्शन से पहले गंगा के कुबरी, कालेश्वर, हनुमान, नांगा आश्रम घाट पर स्नान करते हैं। इस दौरान गंगा मां का पूजन व आरती भी करते हैं। लेकिन यहां अभी तक एक भी घाट पर आरती स्थल नहीं बना है। इसे लेकर गंगा गोमती संस्था अध्यक्ष विनय पांडेय ने पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश के महानिदेशक से मिलकर आरती स्थल बनाने की मांग की थी। पत्र को संज्ञान लेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.