बेगुसराय, अगस्त 5 -- बीहट। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से एक बार फिर गंगा से सटे क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। विगत सप्ताह से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। हाथीदह में मंगलवार की सुबह गंगा खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। हाथीदह की भांति ही इलाहाबाद, बनारस, मुंगेर, कहलगांव में भी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। केन्द्रीय जल आयोग के कोशी उपमंडल बेगूसराय के सहायक अभियंता के कार्यालय से निर्गत जलस्तर सूची के आधार पर हाथीदह में मंगलवार की सुबह छह बजे गंगा खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि बूढ़ी गंडक व कोशी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.