बलिया, जुलाई 30 -- रामगढ़ (बलिया)। गायघाट गेज पर गंगा ने खतरा बिंदु पार कर प्रभावित क्षेत्रों मे एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी है। नदी मे अब भी बढ़ाव बना हुआ है। इससे प्रभावित क्षेत्रों मे फिर से बाढ़ की आशंका प्रबल होती दिख रही है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे गंगा का जल स्तर 57.740 मीटर दर्ज किया गया। जल स्तर मंगलवार आधी रात को ही खतरा विन्दु 57.615 मीटर को पार कर गया। जल स्तर मे मंगलवार शाम चार बजे से बुधवार सुबह आठ बजे के बीच यानी कुल 16 घंटो मे 34 सेमी की बृद्धि दर्ज की गयी। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार इसके आगे भी बढ़ाव पर बने रहने की संभावना जतायी गयी है। गंगा की लहरे तेजी से मीडियम फ्लड 58.615 मीटर की तरफ बढ़ रही है। मीडियम फ्लड छूते ही नदी के बाढ़ का पानी एक पखवारे के बीच ही दूसरी बार दर्जन भर बस्तीयो को अपने आगोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.