बलिया, जुलाई 14 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा के जल स्तर में बढ़ाव का क्रम निरंतर जारी है। हालांकि रविवार को इसके रफ्तार में कुछ कमी जरूर,दर्ज की गयी है। दिन में आठ घंटे के बीच 14 सेमी की वृद्धि दर्ज की गयी है। प्रभावित क्षेत्रों में खतरा जस का तस बना हुआ है। उधर, कटान क्षेत्र में जलकुम्भी जमा हो जाने के बाद कटान में कमी देखी गयी। गायघाट गेज पर रविवार शाम चार बजे गंगा का जल स्तर 56.120 मीटर दर्ज किया गया। नदी यहां अपने चेतावनी विन्दु 56.615 मीटर से महज 49 सेमी नीचे बह रही है। यहा खतरा बिन्दु 57.615 मीटर है। जलस्तर में अब भी करीब दो सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव हो रहा है। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे कुल आठ घंटो के बीच जल स्तर में 14 सेमी की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं शनिवार शाम चार बजे से रविवार सुबह आठ बजे यानी इन सोल...