वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणासी, मुख्य संवाददाता विश्व जल दिवस पर शनिवार को काशी ने मां गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए दौड़ लगाई। साथ ही गंगा की स्वच्छता के लिए अपने संकल्प को दोहराया। गंगा मैराथन का आयोजन संकटमोचन फाउंडेशन और मदर्स फॉर मदर की ओर से किया गया। रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन में भैंसासुर घाट (राजघाट) से तुलसीघाट छह किमी तक उत्साह से लबरेज तीन हजार से अधिक काशीवासी समेत विदेशी भी दौड़े। मैराथन दौड़ में महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी देखकर गंगा निर्मलीकरण की जागरूकता को काफी बल मिला। गंगा प्रदूषण मुक्ति के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से पहली बार आयोजित मैराथन में दो वर्गों में प्रतिभागी दौड़े। पुरुष वर्ग में प्रथम अभिषेक यादव, 16.10 मिनट, द्वितीय संदीप पाल 16.11 मिनट और तृतीय स्थान-संदीप यादव 16.14.5 मिनट को प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.