भागलपुर, सितम्बर 2 -- प्रखंड क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। इससे कई पंचायत के कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ का खतरा फिर से मंडरा रहा है। गंगा के तटवर्ती इलाके से लोग ऊंचे स्थानों पर अपना डेरा जमाए हुए हैं। कई स्कूलों के चारों तरफ गंगा का पानी घिर गया है। दियारा इलाके में सड़कों पर पानी आ जाने से फिर आवागमन बाधित हो गया है। विदित हो कि पिछले तीन-चार दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। लोग बाढ़ से बचने के लिए पहले ही ऊंची जगहों की शरण ले चुके हैं। हालांकि अब भी कई लोग अपने-अपने घरों मे ही हैं। इस वर्ष प्रखंड में पहली बार गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हुए थे। एक सप्ताह बाद ही जलस्तर में कमी आने से बाढ़ की समस्या दूर हो गई थी। लेकिन दूसरी बार जलस्तर में वृद्धि से प्रखंड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.