फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 11 -- फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जनपद की रहने वाली एक कल्पवासी वृद्धा ने गंगा के तट पर अंतिम सांस ली। रविवार को दोपहर करीब 1:20 पर कुछ लोग डॉ.हिमांशु राजपूत और फार्मासिस्ट आलोक कटियार को बुलाकर वृद्धा की राउटी में लाये। डॉक्टर ने देखते ही जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद के बथुआ गांव की लिलकोरा को मृत घोषित कर दिया। वृद्धा निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र में कल्पवास कर रही थी। बताया गया कि वृद्धा छह साल से माघ मेले में गंगा स्नान को आ रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...