गाजीपुर, सितम्बर 7 -- गाजीपुर। जिले में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह 8 बजे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 62.580 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो कि चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर से ऊपर है। इस समय गंगा नदी बाढ़ के निम्न स्तर पर प्रवाहित हो रही है और तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से जलस्तर में बढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने कहा कि जलस्तर का बढ़ता क्रम चिंता का विषय है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यदि जलस्तर में इसी गति से बढ़ोतरी होती रही, तो आने वाले दिनों में यह खतरा बिंदु 63.105 मीटर को पार कर सकता है। पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2024 में उच्चतम जलस्तर 63.670 मीटर, 2022 में 64.390 मीटर और 2021 में 64.680 मीटर तक पहुंचा था। जबकि 2025 का अब तक का उच्चतम जलस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.