समस्तीपुर, जुलाई 31 -- मोहनपुर। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दलसिंहसराय के सरारी स्थित कैंप पर मौजूद सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार की सुबह गंगा का जलस्तर 45.23 सेमी पर पहुंच गया है। यह जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 0.27 सेमी नीचे है। दियारा क्षेत्र में खतरे का लाल निशान 45.50 सेमी पर बनाया गया है। खतरे के निशान को पार करते ही गंगा का जल अपने प्रसार क्षेत्र में फैलने लगता है और बाढ़ की स्थिति पैदा होने लगती है। हलांकि अभी गंगा का जल नदी के पेट में ही है, इससे बाढ़ की कोई आशंका नहीं है। दूसरी ओर काटव निरोधी बंडाल के क्षतिग्रस्त भाग को सुदृढ करने तथा बाढ़ के दौरान फल्ड फाइटिंग करने की तैयारियां की जारी रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.