बलिया, जुलाई 28 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण गंगा की सहायक नदियां उफान पर हैं। इस कारण गंगा के जलस्तर पर ऊपरी दबाव बन गया है। इससे जिले में बाढ़ की आशंका एक बार फिर प्रबल होती दिख रही है। संभावित खतरों से निपटने के लिए विभागीय अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई भयंकर बारिश का असर जल्द ही जिले से होकर बहने वाली गंगा नदी के जलस्तर में दिखने को मिलने लगेगा। यही नहीं, यमुना की सहायक नदियां केन, बेतवा, चंबल भी बारिश के कारण उफान पर हैं। इसके कारण यमुना में भी तेजी है। प्रयागराज में यमुना से गंगा के जुड़े होने के कारण इसका भी असर जिले में पड़ना तय माना जा रहा है। संभावित खतरों से निपटने के लिए विभागीय अमला एक बार फिर सतर्क हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों में एनएच -31 ...