बलिया, मार्च 23 -- बलिया। विश्व जल दिवस पर शनिवार को गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान की ओर से शिवरामपुर गंगा घाट पर गंगा को टहरी बांध से मुक्त करने तथा पतित पावनी के जल को निर्मल बनाये रखने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इस दौरान अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कहा कि गंगा सूखकर मानवता को संदेश दे रही है कि उसे सिर्फ नारों से नहीं बल्कि निर्णय से बचाया जा सकता है। उन्होंने पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए गंगा को प्रदूषणमुक्त कराने में आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर अरुण यादव, गंगासागर यादव, निर्मल यादव, सत्यानंद पांडे, संजय पांडे आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.