वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी। नववर्ष के उपलक्ष्य में जय दादी नाम बैंक काशी ट्रस्ट की ओर से आयोजन हुआ। गंगा की लहरों पर मचलते क्रूज पर राणीसती दादी का मंगल पाठ किया गया। भक्तिपूर्ण वातावरण में क्रूज संत रविदास घाट से रवाना हुआ। आयोजन का उद्देश्य 'जय दादीजी' लिखित पुस्तिका बैंक का प्रचार प्रसार करना रहा। संस्था के संरक्षक रमेश चौधरी, दीपक बजाज, प्रदीप तुलस्यान, संजय अग्रवाल, कृष्ण गोपाल तुलस्यान, अशोक गिनोदिया, विकास भावसिंहका, अनूप सर्राफ, गोविंद केजरीवाल, महेश चौधरी, सुरेश तुलस्यान, संजय पंसारी, सुनील नेमानी, राजेश तुलस्यान, मंजू तुलस्यान, उमा अग्रवाल, मधु तुलस्यान, श्यामा, अनिता, रश्मि, मीनू आदि महिलाओं ने मंगल पाठ में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...