प्रयागराज, नवम्बर 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। संगम नोज पर मंगलवार को भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गंगा स्वच्छता और संकल्प अभियान के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में उमा भारती ने जनसभा में कहा कि गंगा की अवरिलता, निर्मलता और निरंतरता के प्रति हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। गंगा को स्वच्छ बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी होनी चाहिए। संगम नोज पर उमा भारती ने हजारों लोगों के साथ गंगा स्वच्छता और संकल्प अभियान को जन-जन पहुंचाने के लिए पांच डुबकी लगाई। उमा ने कहा कि प्रयागराज की पावन धरती पर गंगा, यमुना और सरस्वती का अटूट संगम है। प्रयागराज की धरती पर दिव्य और भव्य महाकुम्भ का आयोजन पूरे विश्व ने देखा है। गंगा की गोद में करोड़ों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई है। इसके लिए सभी प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.