बलिया, जनवरी 7 -- बलिया। गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान की 'गंगा पंचायत' बुधवार को उदयपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इस दौरान अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी ने कहा कि राष्ट्र की तकदीर बदलने के लिए यह नियतांत आवश्यक है कि गंगा की तस्वीर बदली जाय। कहा कि गंगा की निरोगता में ही देश की सम्पन्नता समाहित है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव से नदी सभ्यता पर प्रतिदिन खरोंच आ रहा है। घायल गंगा का दर्द जबानी जमा खर्च से नहीं बल्कि उत्तराखंड के टिहरी में आ रहे अवरोध को दूर करने से समाप्त होगा। इस मौके पर डॉ. कमलाकर तिवारी, डॉ. हरेन्द्र यादव, ऋषि कुमार, सत्यप्रकाश उपाध्याय, गिरीश कांत मिश्र, बृजकिशोर तिवारी, गया कुंवर, लल्लन सिंह, ऋषिकेश चौबे आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...