चंदौली, जनवरी 15 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास खंड के बलुआ और सराय के पास गंगा कटान का दंश वहां के ग्रामीण लंबे समय से झेल रहे हैं। कई किसान तो ऐसे है जो जमींदार से भूमिहीन हो गये। हर वर्ष बाढ़ में गंगा किनारे लोगो की उपजाऊ जमीन कटकर गंगा में समाहित हो रही है। किसानों ने क्षेत्र के तटवर्ती इलाके में कटान रोकने के लिए ठोस पहल की मांग की है। ताकि किसानों की उपजाउ जमीन को बचाया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से कटान हर साल बाढ़ और बारिश में हो रही है, इसी तरह होती रही तो समस्या खड़ी हो जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा कटान का मुद्दा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी जटिल समस्या है। सराय गांव के साथ साथ कांवर, महुअरिया, बिसुपुर, महुआरीखास, बलुआ, महुअरकला, हरधन जुड़ा, विजयी के पूरा, गनेशपूरा, सोनबरसा, टाण्डा, बड़गां...