कन्नौज, मार्च 30 -- कन्नौज। 1108 कुंडीय मृत्युंजय महायज्ञ का अलौकिक, दिव्य तरीके से समापन हुआ। करीब पंद्रह दिनों तक चले अलग-अलग कार्यक्रमों में भक्त प्रतिदिन आनंदित होते रहे। महायज्ञ के बाद गंगा की अविरल धारा में पीठाधीश्वर/यज्ञाधीश रामदास महाराज ने आचार्यो के मंत्रोचारण के बीच विसर्जन किया। शाम को यज्ञ में रात दिन कार्य करके सफल बनाने वाले आचार्य, समाज सेवी, स्वयं सेवकों की टोलियों को पीठाधीश्वर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भक्तों के बीच दिव्य भस्म का वितरण किया गया। कुंडीय मृत्युंजय महायज्ञ के सफल आयोजन के बाद समापन हो गया। यज्ञ के दौरान निकाली गई पर्ची में इटावा जनपद का नाम निकला है। अगला कार्यक्रम इटावा में होगा। हलांकि अभी किसी तरह की तिथियों की घोषणा नहीं हुई है। पीठाधीश्वर ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले आचार्यगणों को प्रशस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.