मेरठ, दिसम्बर 6 -- हस्तिनापुर। गंगा किनारे सरकारी भूमि को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। शुक्रवार को भी फतेहपुर प्रेम गांव के समीप दो पक्षों में भूमि को लेकर कहासुनी हो गई। इस मौके पर पहुंची पीआरवी ने दोनों लोगों को थाने पर आने की बात कही है। गंगा के कटान के चलते खेती की भूमि इधर उधर हो जाती है। वहीं, जैसे ही गंगा की बाढ़ का पानी उतर जाता है तो उस भूमि पर अवैध कब्जे के लिए कुछ लोग सक्रिय हो जाते हैं जिसको लेकर आए दिन विवाद होते हैं। शुक्रवार को भी फतेहपुर गांव के समीप दो पक्षों में भूमि पर कब्जे को लेकर कहासुनी हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को तहसीलकर्मियों की पैमाइश के बाद ही जुताई करने की सलाह दी। दोनों पक्षों को आज थाने पर बुलाया गया है। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ ...