प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना में संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारी तेज हो गई है। जलस्तर बढ़ने के पहले यमुना किनारे कालीघाट से लेजर शो के उपकरण हटा लिए गए थे। अब महाकुम्भ के दौरान बक्शी बांध के पास संचालित अस्थायी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिया गया है। जल निगम की नगर इकाई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन कर रही थी। इसमें 36 नालों का पानी शोधित कर गंगा में बहाया जा रहा था। जल निगम नगर इकाई के परियोजना प्रबंधक आशुतोष ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से अस्थायी प्लांट बंद किया गया है। अब नालों का पानी नगर निगम बायोरेमेडियल विधि से शोधित करेगा। नालों के पानी का शोधन अक्तूबर बाद ही शुरू होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...